व्यक्ति ने लगाया फंदा मौत, चार पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला । पत्नी के ममेरे भाई के साथ संबंध से परेशान 48 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। व्यक्ति के छोटे भाई की शिकायत पर थाना पंजोखरा पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उसकाने का केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बड़े भाई ने मरने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने पत्नी व उसके ममेरे भाई व दो अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि अपनी पत्नी के संबंधों से परेशान बडे़ भाई ने इस बारे में परिजनों को बताया था। इसके बाद हमने अपनी भाभी को समझाने की कोशिश भी की लेकिन आरोपियों ने भाई को घर से ही बाहर निकाल दिया। पत्नी व उसके रिश्तेदारों से तंग आकर मेरे भाई ने 24-25 जून की रात्रि आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।