फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरी फीडर पर बिजली उपभोक्ताओं का हंगामा

Thu, 07 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीस घंटे से बिजली कट झेल रहे लोगों का गुस्सा बुधवार देर रात को फूट गया। माजरी फीडर पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने जमकर हंगामा किया। इन लोगों का कहना है कि घंटों बीत चुके हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई, जबकि गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों में अच्छर सिंह, जसविंदर सिंह, नरेश, कुलवंत, राणा, महेश, जसपाल, जोध का कहना है कि बुधवार सुबह करीब डेढ़ बजे (आधी रात) को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके कारण गांव उगाड़ा, ठरवा, माजरी, मरदों साहिब सहित कईं अन्य गांवों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद काफी देर तक बिजली नहीं आई, तो अधिकारियों को फोन किया गया, जिन्होंने आश्वासन  दिया कि बिजली आपूर्ति जल्द सुचारू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक ओर भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं  तो दूसरी ओर बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है। शाम तक इंतजार करने पर नहीं आई, जबकि अधिकारियों ने सात बजे बिजली आने की बात की। कुछ देर के लिए बिजली आई और फिर इसे बंद कर दिया गया। इसी से गुस्साए लोग माजरी फीडर पर एकत्रित हो गए और हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन उनके फोन ही बंद रहे। उनका कहना है कि यह हालात लगातार बने हुए हैं, जबकि कोई इस बारे में सुनवाई नहीं करता। यदि यही हालात रहे तो ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण फीडर पर डटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें