फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उमस ने सताया, शाम को हल्की बारिश से राहत

Tue, 08 Jul 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक उमसभरी गर्मी ने सताया और शाम करीब 5 बजे जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। जिससे गर्मी से निजात मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार-सोमवार रात में 7.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, शाम बजे छावनी में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवा राज्य की तरफ आ रही हैं। इससे हरियाणा में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसूनी हवा की सक्रियता 8 से 10 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। जिससे इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें