छावनी के पंचदेव मंदिर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आय
अंबाला। पंचदेव मंदिर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सतप्रेमा भारती ने कथा के पंचम व अंतिम दिवस में शिव व पार्वती के विवाह के साथ इस कथा का समापन किया। उन्होंने बताया कि मानव जीवन शिव व पार्वती के मिलन का एक दुर्लभ अवसर है। शिव भाव परमात्मा और पार्वती अर्थात् आत्मा, लेकिन आज का मानव अपने इस वास्तविक लक्ष्य से अनभिज्ञ है। मनन शील प्राणी होते हुए भी वह उस तत्व पर विचार ही नहीं करता, जिस पर मनन करके उसे जीवन का लक्ष्य मिल सकता है। सारे संसार का ज्ञान रखने वाला आदमी शिव व पार्वती के रहस्य से अपरिचित है। कथा का समापन प्रभु की पावन आरती से किया गया।