फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर जाकर आत्ममंथन करें हुड्डा : विज

Mon, 27 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा रविवार शाम को अंबाला सेे जागो हरियाणा अभियान की शुरुआत करने के ऐलान पर कैबिनेट मंत्री एवं अंबाला छावनी से भाजपा विधायक अनिल विज ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लिया। हुड्डा पर बरसते हुए विज ने हुड्डा को पहाड़ों में जाकर आत्ममंथन करने की नसीहत भी दे डाली। इस दौरान विज ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर भी हल्ला बोला और आप पार्टी को आरोप पार्टी का नाम दिया।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ चलाने वाले जागो हरियाणा अभियान की शुरुआत  से पहले ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज कांग्रेस और हुड्डा पर जमकर बरसे। विज ने कांग्रेस को प्रदेश का बेड़ागर्क करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने 10 साल में प्रदेश का जो बेड़ागर्क किया उस के लिए इन्हें प्रायश्चित करना चाहिए। विज यहीं नहीं रुके और उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पहाड़ों की चोटी पर जाकर आत्ममंथन करने की नसीहत भी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें