फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा ने 50 फ्लैटों को कराया खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। छावनी के सेक्टर 33, 34 में बनाए गए आशियानों पर कब्जा जमकर बैठे करीब 50 परिवारों से शुक्रवार को फ्लैट खाली करवाए गए। इस दौरान हुडा के अधिकारी और पड़ाव थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस बल और अधिकारियों को देखते हुए किसी ने भी इस कार्रवाई का विरोध नहीं किया।
इन आशियानों के लिए बहुत से लोगों ने 2007 से लेकर वर्ष 2011 तक फीस भी जमा करवा दी थी। इनमें से ज्यादातर को यह आशियाने आवंटित नहीं किए गए हैं। जिन परिवारों को यहां से निकाला गया है, उनमें से कुछ न फार्म तो भरे थे जबकि कुछ ऐसे भी थे, जो ऐसे ही यहां आकर बस गए थे। बीपीएल परिवारों से उस दौरान 8100 से लेकर 11000 हजार रुपये तक जमा करवाए गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान हुडा प्रशासक अशोक कुमार, एक्सईएन योगेश भी मौके पर मौजूद रहे। पहले सभी से अलॉटमेंट लेटर मांगा गया लेकिन जब वह नहीं दिखा पाए तो उनसे यह आशियाने खाली करवाए गए। यह सारी कार्रवाई संतोष कुमार की शिकायत पर हुई।
उल्लेखनीय है कि इन आशियानों को आवंटित तो कर दिया गया लेकिन करीब 10 साल पहले बने इन आशियानों की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई। खाली रहने के कारण यह जर्जर हो चुके हैं। जिस कंपनी को ठेका दिया गया था, वह काम को बीच में ही छोड़ गई। अब दूसरी कंपनी को ठेका दिया गया है। सेक्टर 33 में 240 और 34 में 120 फ्लैट आवंटित किए गए थे जबकि यहां कुल फ्लैट 1680 हैं।
विज्ञापन

करीब 50 घरों को खाली करवाया गया। इनमें से कुछ ऐसे थे जिन्होंने फार्म तो भरा था लेकिन उन्हें यह फ्लैट जारी नहीं किए गए थे। इसीलिए वह यह समझ बैठे थे कि इनपर उनका हक है। रिपेयरिंग के लिए अब ठेका किसी दूसरी एजेंसी को दे दिया गया है। जल्द रिपेयरिंग करवा दी जाएगी। अशोक कुमार, हुडा प्रशासक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें