अंबाला सिटी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा बुधवार को नगर निगम में मेयर सैलजा संदीप सचदेवा के कार्यालय में पहुंचे। यहां पहुंचने पर मेयर सैलजा सचदेवा व मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
जगदीश झींडा ने कहा कि अंबाला की मेयर सैलजा संदीप सचदेवा का 20 हजार से अधिक वोट से जीतना इस बात को दर्शाता है कि अंबाला के लोगों के बीच उनकी ईमानदार छवि है। संवाद