फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अधूरी सड़कों पर वाहन चालक खा रहे हिचकोले

विज्ञापन
घासमंडी सड़क का आधा हिस्सा अधूरा। संवाद
विज्ञापन
- स्कूली बच्चे ज्यादा परेशान, निगम की अनदेखी के कारण कछुआ चाल से चल रहा निर्माण
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। शहर के प्रमुख इलाकों को आपस में जोड़ने वाली सड़कों का बुरा हाल है। लंबे समय तक तो इन सड़कों की नगर निगम ने सुध नहीं ली, अब इनका काम कछुआ चाल से चल रहा है। कई सड़कें हैं जो नगर निगम की अनदेखी का शिकार हैं। इन्ही में से एक है सिटी के घासमंडी की मुख्य सड़क।
इस सड़क पर जैसे-तैसे काम शुरू हुआ अब आधा काम कर सड़क को अधूरा ही छोड़ दिया गया है। यह सड़क अशोक विहार, नावल्टी चौक, जैन कॉलेज रोड, निर्मल विहार और गणेश विहार जैसी घनी आबादी वाली कॉलोनियों को जोड़ती है। सड़क पर डेढ़ महीने से काम बंद है। नगर निगम ने इस सड़क का निर्माण कार्य बीच में छोड़ दिया है जिससे लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूली बच्चों की सुरक्षा दांव पर

इस सड़क की सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस क्षेत्र में पांच से सात बड़े स्कूल हैं। प्रतिदिन सैकड़ों बच्चों को इसी ऊबड़-खाबड़ और आधी-अधूरी बनी सड़क से गुजरना पड़ता है। धूल के गुबार और सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री (रोड़ी-बजरी) की वजह से आए दिन दुपहिया वाहन फिसल रहे हैं जिससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। रोजाना यहां से निकलने वाले बच्चे और अभिभावक नगर निगम प्रशासन को कोस रहे हैं। शहर की किसी एक सड़क का नहीं बल्कि ज्यादातर सड़कों का ऐसा ही हाल है। काम की धीमी रफ्तार से लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने घासमंडी सड़क को आधा बनाकर वैसे ही छोड़ दिया है। निर्माण कार्य बंद हुए लगभग डेढ़ महीना बीत चुका है लेकिन न तो ठेकेदार और न ही निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। इसी प्रकार की स्थिति अशोक विहार में देखने को मिल रही है जहां नगर निगम ने सड़क का निर्माण कार्य बीच में अटका दिया है।







सड़क की हालत काफी खराब है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को हर समय गिरने का खतरा बना रहता है। इसका समाधान स्थाई तौर पर मिलना चाहिए।
-सेठी कुमार



इस सड़क को टूटे छह महीने का समय हो गया है। तब से हमारी दुकानदारी खराब हो गई है। इस सड़क पर लोग जाने से बच रहे हैं।
-श्रवण, दुकानदार




यह सड़क लंबे समय से टूटी है। बच्चे आए दिन साइकिल से गिर जाते हैं। यह काफी लंबी सड़क है।
-उज्जवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें