फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एचएसईबी वर्कर यूनियन का धरना स्थगित

विज्ञापन
अंबाला छावनी के 12 क्राॅस रोड कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
-जेई की बदली होगी रद्द, पिछले 17 दिन जारी था धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। यूनियन ने यह फैसला कार्यकारी अभियंता के आश्वासन के बाद लिया। अधिकारी ने यूनियन को भरोसा दिलाया है कि कनिष्ठ अभियंता (जेई) पवन दहिया के स्थानांतरण आदेश जल्द ही निरस्त कर उन्हें वापस अंबाला कैंट में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

धरनास्थल पर सर्कल सचिव सतबीर देशवाल और नारायणगढ़ यूनिट सचिव राजेश सैनी टीम संग मौके पर पहुंचे। यूनिट प्रधान सतबीर देशवाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधन के साथ वार्ता सफल रही है। कार्यकारी अभियंता के सकारात्मक रुख को देखते हुए यूनियन ने सर्वसम्मति से आंदोलन रोकने का फैसला लिया है। यूनिट सचिव सोनू यादव ने कर्मचारियों की एकता की सराहना करते हुए सभी सब-यूनिटों का आभार व्यक्त किया। बबयाल, बराड़ा, केसरी और इंडस्ट्रियल एरिया समेत सभी केंद्रों पर पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को जीत की बधाई दी। नारायणगढ़ यूनिट ने भी संघर्ष में साथ रहने का संकल्प दोहराया।

अंबाला छावनी के 12 क्राॅस रोड कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें