फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सवा करोड़ में बनेगी हाउसिंग बोर्ड चौकी, जल्द शुरू होगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सवा करोड़ की लागत से कैंंट में हाउसिंग बोर्ड चौकी का निर्माण किया जाएगा। चौकी के निर्माण को लेकर पहले ही प्रशासकीय अनुमति मिल गई थी। अब टेंडर फाइनल करने की तैयारी हो रही है जोकि अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में हो जाएगा। इसके बाद चौकी के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर चौकी का निर्माण होगा। मौजूदा समय में चौकी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चल रही है जोकि छोटे क्वार्टरों में बनी हुई है। यहां जगह काफी तंग है। पकड़े गए दोपहिया वाहनों को सड़क पर खड़ा करना पुलिस की मजबूरी है। वहीं नई चौकी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड चौकी का निर्माण सुभाष पार्क की तरफ जाने वाली सड़क पर खुखरैन भवन के पास खाली जगह में होगा जोकि पहले शौचालय हुआ करती थी। अब शौचालय बंद हुए भी कई वर्ष बीत चुके हैं। कुछ समय पहले इस जगह पर नगर परिषद द्वारा ठेके पर रखे गए कर्मचारी कूड़ा फेंकते थे जोकि नगर परिषद के लिए सिरदर्दी बन गया था। इसके बाद जगह को मिट्टी के ढेर लगाकर बंद कर दिया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति यहां गंदगी न गिरा सके। यह जगह नगर परिषद के अधीन है।
रेजिमेंट चौकी का होगा नवनिर्माण
बीसी बाजार में कंडम हो चुकी रेजिमेंट चौकी का निर्माण नए सिरे से किया जाएगा। इस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। मौजूदा समय में यह चौकी एक सामुदायिक केंद्र में चल रही है जोकि रिहायशी क्षेत्र से कुछ दूरी पर है। स्थानीय लोगों के आग्रह पर गृहमंत्री ने पुरानी चौकी को तोड़कर नई चौकी तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


महेश नगर थाना होगा शिफ्ट
लगभग 30 साल पहले बने महेश नगर थाने का भी नवनिर्माण किया जाएगा। थाना टांगरी बांध के नजदीक खाली जगह पर बनाया जाएगा। थाने के निर्माण पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। थाने की इमारत में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कमरे होंगे। यहां पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था होगी। इसके अलावा थाने के अंदर ही एक छोटी जेल बनाई जाएगी।

हाउसिंग बोर्ड चौकी के निर्माण का टेंडर जल्द ही फाइनल कर दिया जाएगा और काम भी शुरू करवा दिया जाएगा। वहीं रेजिमेंट चौकी के नवनिर्माण को लेकर प्रशासकीय अनुमति मिल गई है। अब इसका टेंडर भी लगाया जाएगा। इसके बाद महेश नगर थाने के निर्माण को लेकर कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, एसडीई, एचवीएचसी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें