फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसडीएम कार्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रशासन ने दो दिन का मांगा समय

विज्ञापन
रोष प्रदर्शन में भाग लेते कर्मचारी संघ के नेता एवं सदस्य
विज्ञापन
बराड़ा। कस्बा के नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ की चार माह से चल रही हड़ताल को बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ, सीटू और रोडवेज यूनियन का समर्थन मिल गया। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय में एकत्रित भारी कर्मचारियों की भीड़ ने विशाल रोष मार्च निकाला। यह मार्च मुख्य बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। यहां एसडीएम विजेंद्र सिंह व कर्मचारी संघ नेताओं के बीच काफी देर वार्ता का दौर चला। इसके पश्चात प्रशासन ने समस्या को निपटाने के लिए दो दिन का समय देने व समस्या को तिथि बद्ध ढंग से निपटाने का आश्वासन दिया। संघ नेताओं ने 31 मार्च को पुनः बैठक कर नई रणनीति की घोषणा करने का एलान किया है। आंदोलन कर रहे नगर पालिका सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने की मांग को लेकर एसकेएस व सीटू का एसडीएम कार्यालय पर यह प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सीटू नेता सतीश सेठी, एसकेएस नेता स. नायब सिंह व हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें