फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, महिला की मौत

Mon, 22 Jun 2015 01:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मोची मंडी क्षेत्र में शनिवार देर रात कच्चे मकान की छत का एक हिस्सा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। करीब 45 मिनट तक महिला मिट्टी के नीचे दबी रही।
विज्ञापन


उसे किसी तरह से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी द्वारा मकान बनाए जाने के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोची मंडी में रहने वाली करीब पचास वर्षीय महिला बेबी शनिवार देर रात अपने परिवार के साथ सो रही थीं। इसी कमरे के एक हिस्से में महिला के पति प्रेमनाथ और उनका बेटा विक्की भी सो रहा था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि देर रात अचानक मकान की कच्ची छत का एक हिस्सा बेबी के ऊपर गिर गया। इसके बाद कमरे में धूल भर गई। कुछ देर के बाद देखा जब देखने लायक स्थिति बनीं, तो पता चला कि बेबी मलबे में दब गई हैं। इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


कस्सी आदि की सहायता से मिट्टी को हटाया गया। इसके बाद लोग बेबी को कैंट सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला के पति प्रेमनाथ का कहना है कि उनके पड़ोस में लोग मकान बना रहे हैं। उसका असर उनके मकान पर भी पड़ रहा था। इसी वजह से उनके घर की छत का एक हिस्सा भी गिरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी की लापरवाही के कारण मकान की छत का एक हिस्सा गिरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें