फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल का एसी बीमार, पारा 44 डिग्री पार

विज्ञापन
येलो वार्ड में एसी तो चल रहा है लेकिन गर्म हवा देता है।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गर्मी के कारण पारा 44.9 डिग्री से भी पार हो रहा है। लू के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों को बुखार अपनी चपेट में ले रहा है। रोजाना बुखार और लू के मामले ट्रामा सेंटर में देखने को मिल रहे हैं। इधर, अस्पताल में मरीजों के लिए लगाए एसी और ठंडे पानी के वाटर कूलर सिर्फ नाममात्र ही चल रहे है। हालांकि विभाग की ओर से लू के लिए अलग से आरक्षित वार्ड भी बनाया गया है जबकि ट्रामा सेंटर से लेकर जच्चा बच्चा वार्ड में भी एसी नहीं चल रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को पंखे के सहारे ही समय काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से हाल ही में एसी की सर्विस करवाई थी। वहीं, पानी पीने के लिए लगाए गए वाटर कूलरों से भी गर्म पानी आ रहा है। लू वार्ड में पानी की मशीन में कभी पानी होता है तो कभी खाली होती है। मजबूरन मरीजों को ठंडे पानी के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं। अमर उजाला की टीम ने जाकर देखा तो ट्रामा सेंटर और जच्चा-बच्चा वार्ड का एसी काम नहीं कर रहा था। पुरुष वार्ड में एसी की बजाए पंखा लगा है।
वार्ड में लगे एसी नहीं दे रहे ठंडक
ट्रामा सेंटर में येलो वार्ड और आपातकालीन वार्ड में एसी के बिना ही मरीजों को तपती गर्मी में झुलसना पड़ रहा है। येलो वार्ड में जहां एसी लगे हुए हैं। लेकिन एसी ठंडक नहीं दे पा रहे है। खिड़कियों से आने गर्म हवा से भी मरीजों को परेशानी होती है। जच्चा बच्चा वार्ड में एक कमरे में तो एसी काम करता है लेकिन दूसरे कमरे में माताओं और छोटे बच्चों को गर्मी में ही रहना पड़ रहा है। जबकि गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर सबसे अधिक प्रभाव रहता है। ऐसा ही हाल पुरुष वार्ड का है। यहां पर एसी है भी नहीं और सिर्फ पंखों से ही काम चलाना पड़ रहा है। पुरुष वार्ड के कमरे में भी सीधी धूप आती है।
विज्ञापन

वाटर कूलर में आ रहा गर्म पानी
ठंडे पानी के लिए अस्पताल परिसर में लगभग पांच से सात वाटर कूलर लगाए गए हैं। अधिकांश वाटर कूलरों में गर्म पानी ही आ रहा है। ट्रामा सेंटर के बाहर लगे दोनों वाटर कूलर पिछले कई दिनों से खराब हैं। इसके अलावा अस्पताल के पंजीकरण काउंटर के पास बने वाटर कूलर में भी गर्म पानी आता है।
प्रबंधन का तर्क
यह मामला संज्ञान में नहीं था। गर्मी शुरू होते ही एसी की सर्विस करवाई थी। एक बार फिर से अस्पताल में लगे एसी को जांचा जाएगा। वाटर कूलरों की भी जांच करवाई जाएगी। अगर कोई कमी होगी तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. पवनीश अग्रवाल, उप अधिक्षक मेडिकल अधिकारी, नागरिक अस्पताल, अंबाला शहर

येलो वार्ड में एसी तो चल रहा है लेकिन गर्म हवा देता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें