फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पतालों में बेपरवाह नहीं हो सकेगा स्टाफ, शाम को पीएमओ करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान महिला मरीज से जानकारी लेती हुई पीएमओ डॉ. पू
विज्ञापन
अंबाला। नागरिक अस्पतालों में दाखिल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने व ओपीडी खत्म होने के बाद स्टाफ की लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से जारी नए सख्त निर्देशों के तहत अब अस्पतालों में दाखिल मरीजों पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की निगरानी को दोगुना किया जाएगा। साथ ही व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को शाम के समय खुद वार्डों का औचक निरीक्षण करना होगा। अगर लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में इसे लागू करते हुए पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल ने निरीक्षण का जायजा लिया।
विज्ञापन


नर्सिंग ऑफिसर के भरोसे रहता था अस्पताल
अक्सर स्वास्थ्य विभाग को यह शिकायतें मिल रही थीं कि सुबह की ओपीडी समाप्त होने के बाद अस्पतालों का माहौल पूरी तरह बदल जाता था। डॉक्टर और वरिष्ठ स्टाफ ड्यूटी के बाद बेपरवाह हो जाते थे, जिससे शाम और रात के समय पूरा अस्पताल महज ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर्स के सहारे ही चलता था। वो भी कुछ नदारद रहते थे। दाखिल मरीजों की सुध लेने के लिए शाम के समय कोई भी सीनियर डॉक्टर वार्डों का राउंड नहीं लेता था। केवल गंभीर मरीजों के लिए आते हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीजों के तीमारदारों को डॉक्टरों को ढूंढने के लिए भटकना पड़ता था। इसी लापरवाही को खत्म करने के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग ने यह कड़ा रुख अपनाया है।

लापरवाही पर ऑन द स्पॉट होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अब केवल फाइलों पर राउंड दर्ज करने से काम नहीं चलेगा। सभी प्रभारियों को शाम के समय व्यक्तिगत रूप से अस्पताल के सभी वार्डों, आईसीयू और आपातकालीन ब्लॉकों का दौरा करना होगा। इस दौरान उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि ड्यूटी रोस्टर के मुताबिक डॉक्टर और स्टाफ नर्स मौके पर मौजूद हैं या नहीं। मरीजों को समय पर दवाइयां, ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक जीवन रक्षक सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।
विज्ञापन

-
वर्जन

यह कदम मरीजों को 24 घंटे उच्च स्तरीय उपचार देने के लिए उठाया गया है। अक्सर देखा जाता था कि दोपहर बाद अस्पतालों में मॉनिटरिंग कम हो जाती थी। मिले निर्देशों के बाद नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कोई डॉक्टर या स्टाफ गायब मिला या व्यवस्था में कोताही पाई गई तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ अंबाला कैंट
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें