फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नाले में गिरा घोड़ा, स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की मदद से निकाला

विज्ञापन
शहर के अशोक विहार इलाके में नाले में गिरे घोडे़ को निकालते दमकल कर्मी व अन्य लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के अशोक विहार इलाके में दो फैक्टरियों के बाहर नाले का ढक्कन कई दिनों से हटा हुआ था। वीरवार को एक आवारा घोड़ा अचानक खुले नाले में जा गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय नागरिकों और दमकल कर्मियों की मदद से करीब एक घंटे में जख्मी घोड़े को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय निवासियों में नगर निगम के प्रति रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि फैक्टरियों के बाहर खुले नालों और टूटे ढक्कनों को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। यह खुले नाले न केवल बेसहारा पशुओं के लिए, बल्कि राहगीरों और बच्चों के लिए भी बड़ा खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि शहर के सभी खुले नालों के ढक्कन तुरंत ठीक करवाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी भी दर्दनाक घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें