फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी अभी जिंदा है: कबाड़ में 1600 रुपये देकर खरीदी अलमारी में निकला 10 तोला सोना लौटाया

विज्ञापन
गुलशन कुमार, भाटिया ट्रेडिंग संचालक - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ईमानदारी आज भी जिंदा है इसमें कोई शक नहीं है। ऐसा ही एक मामला आज सामने आया। 1600 रुपये में खरीदी गई अलमारी में 10 तोला सोना मिला जिसे लौटा दिया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि चार नंबर चौकी के पीछे गुलशन भाटिया की भाटिया ट्रेडिंग कंपनी की शटरिंग की दुकान है। सिमरन कलर लैब संचालक उन्हें एक पुरानी अलमारी 1600 रुपये में बेचकर भूल गए। थोड़ी देर बाद जब अलमारी को तोड़ा गया तो उसके लॉकर में बने गुप्त लॉकर से सोना मिला जोकि तोलने पर 10 तोले निकला। गुलशन भाटिया ने तत्काल लैब संचालक को अपने पास बुलाकर सारा सामान लौटा दिया। लैब संचालक भी अचरज थे। उन्होंने गुलशन भाटिया की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें