फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिटी सैक्टर-10 के मार्केट में सीवरेज व पेयजल पाईप लाईन डालना भूले अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी के सेक्टर 10 में करीब दो लाख 44 हजार रुपये की लागत से मार्केट तैयार की गई है लेकिन इस प्रोजेक्ट में सीवरेज व पेयजल पाइप लाइन का प्रावधान नहीं रखा गया। इससे स्थानीय दुकानदारों को परेशानी हो सकती है। वर्तमान में इस मार्केट में कुछ शोरूम बनाकर तैयार किए जा चुके हैं और कुछ का कार्य निर्माणाधीन है।
विज्ञापन

सेक्टर 10 वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट में सीवरेज पाइप लाइन व पेयजल पाइप लाइन की व्यवस्था नहीं की गई। इससे आने वाले समय में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं कुछ लोग करीब 150 फीट की दूरी से रिहायशी भवनों के बीच सड़क से पेयजल पाइप लाइन से कनेक्शन करवा रहे हैं। कनेक्शन प्रक्रिया के दौरान दो सड़कें व दो फुटपाथ बीच में आ रहे हैं। जिसको तोड़कर वह अपने लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। उल्लेखनीय यह है कि बीते 25 अक्टूबर को इस मार्केट का उद्घाटन समारोह अंबाला सिटी विधायक असीम गोयल ने किया था। करीब डेढ़ महीने में ही मार्केट में सड़कें व फुटपाथ तोड़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस समस्या से संबंधित लिखित शिकायत अंबाला नगर निगम आयुक्त, हुडा विभाग व गृहमंत्री अनिल विज को दी जा चुकी है पर शिकायत पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। हैरानी की बात तो यह है कि जहां करोड़ों का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा हो और करीब 100 दुकानें शोरूम आदि बनाए जाने हो, तो वहां पर सीवरेज व पेयजल पाइप लाइन की व्यवस्था न होने से काफी मुश्किल हो सकती है। सेक्टर 10 वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गृह मंत्री अनिल विज को दी लिखित शिकायत में मांग की कि करोड़ों की इस प्रोजेक्ट पर गहनता से जांच होनी चाहिए। मार्केट तो स्थापित की जा रही है, लेकिन स्थानीय दुकानदारों के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। भविष्य में बहुत बड़ी परेशानियों का सामना करने पर करना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते ही मार्केट में सीवरेज व पेयजल पाईप लाईन तुरंत प्रभाव से डालने का कार्य किया जाना चाहिए।
कोट्स
इस प्रोजेक्ट में करीब 2 करोड़ 44 लाख रुपये का खर्चा किया गया है, लेकिन मार्केट में सीवरेज पाइप लाइन व पेयजल पाइप लाइन की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे स्थानीय दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस पर सरकार के नुमाइंदों को समय रहते ध्यान देने की जरूरत थी। अब पाइप लाइनें डाली गई तो काफी नुकसान होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

हरमिन्द्र सिंह, उपप्रधान वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 अंबाला सिटी।
कोट्स
शहर में कई प्रोजेक्ट बहुत बड़े स्तर पर चल रहे हैं। इन प्रोजेक्टों पर कईं बार अंबाला सिटी के प्रशासनिक अधिकारी व सरकार के नुमाइंदे देखरेख करने के लिए पहुंचते रहे हैं। फिर भी सीवरेज व पेयजल पाइप लाइन की डलवाने का प्रावधान नहीं रखा गया। कुछ दुकानदारों की ओर से पेयजल पाइप लाइन रिहायशी भवनों के बीच चल रही पेयजल पाइपलाइन से कनेक्शन करवाए जा रहे हैं। जोकि करीब 150 फीट की दूरी पर हैं। इस दौरान दो सड़कें व दो फुटपाथ बीच में आ रहे हैं। जिनको तोड़कर पानी की व्यवस्था की जा रही है।
वेद प्रकाश कौशिक, सदस्य वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 अंबाला सिटी।
कोट्स
सीवरेज व पेयजल पाईप लाईन इस प्रोजेक्ट में डालना बहुत जरूरी था, जोकि नहीं डाली गई। इस मामले में सीनियर अधिकारियों व इंजीनियर को सीवरेज व पेयजल पाइप लाइन को प्रोजेक्ट में शामिल करना चाहिए था। मार्केट को इस प्रकार की सुविधाएं देना तो प्रशासनिक जिम्मेदारी बनती है। जिसपर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।
डीबी मेहता, सदस्य वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 अंबाला सिटी।
कोट्स
करीब 20 दिन पहले हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज को एक लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बताया गया था कि दो करोड़ 44 लाख रुपसे की लागत से मार्केट तैयार की गई है, लेकिन मार्केट में सीवरेज व पेयजल की पाइप लाइन डालने का प्रावधान नहीं रखा गया। जबकि मार्केट का उद्घाटन समारोह भी किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही सेक्टर-10 की मार्केट में सीवरेज व पेयजल पाइप लाइन डालने पर संज्ञान जरूर लिया जाएगा।
कमल सिंगला, प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 अंबाला सिटी।
कोट्स
सीवरेज व्यवस्था के लिए क्या है प्रावधान इसपर विभागीय अधिकारियों से बातचीत करके ही पता चलेगा। इस प्रोजेक्ट में सीवरेज व पेयजल पाईप लाईन का प्रावधान रखा गया है या नहीं इसपर फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। कार्यालय समय में ही बता पाएगें।
विज्ञापन

योगेश्वर, एक्सईएन, हुडा विभाग, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें