फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में गृहमंत्री : हवलदार और एसपीओ सस्पेंड, दो एसएचओ के तबादले के निर्देश

विज्ञापन
जनता दरबार में बिगड़ी फरियादी की तबीयत। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अंबाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान गृहमंत्री ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रोहतक में एक हवलदार और चरखी दादरी में तैनात एक एसपीओ को सस्पेंड करने के आदेश दिए। वहीं गृहमंत्री ने सिरसा के चोपटा और करनाल के निगदू थाने के एसएचओ को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
रोहतक से आए एक फरियादी ने हवलदार पर मारपीट करने और शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर विज ने तुरंत प्रभाव से हवलदार को सस्पेंड करने एवं मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दूसरी ओर, चरखी दादरी से आए एक फौजी ने गृहमंत्री के समक्ष आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई। फौजी मनदीप ने बताया कि उसकी पत्नी मीना चरखी दादरी में एसपीओ है और पिछले लंबे समय से उसके माता-पिता को प्रताड़ित कर रही है। उसने 76 वर्षीय पिता के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस में सौंपी है। साथ ही दहेज उत्पीड़न का भी झूठा आरोप लगाया है। इस पर गृहमंत्री ने फौजी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसपी चरखी दादरी को फौजी की एसपीओ पत्नी को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही शिकायत डीजीपी को मार्क करते हुए एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।
वहीं, सिरसा से आई एक महिला ने बताया कि उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में आरोपी ने जमानत पर आने के बाद उसके बेटे के साथ बुरी तरह मारपीट की जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही। महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गृहमंत्री ने एसआईटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए और उक्त महिला को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश देते हुए चोपटा थाने के एसएचओ को ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा करनाल जिले के निगदू से आई एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके खेतों में खड़ी फसल को कुछ दंबगों द्वारा जला दिया गया है और परिजनों के साथ मारपीट की गई है। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। उल्टा उन पर ही मामला दर्ज कर दिया गया है। गृहमंत्री ने निगदू थाने के एसएचओ को तुरंत ट्रांसफर करने के आदेश दिए। साथ ही एसआईटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए।
झूठी शिकायतों पर कार्रवाई करेंगे : विज
जनता दरबार में झूठी शिकायतें लाने वालों के सवाल पर मंत्री विज ने कहा कि जनता दरबार में यदि कोई झूठी शिकायत का मामला सामने आता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि झूठी शिकायतों पर कार्रवाई जरूरी है क्योंकि ऐसी शिकायतों पर समय भी बर्बाद होता है। जनता दरबार में करीब छह हजार शिकायतें पहुंची और देररात तक सुनवाई हुई।
समालखा से पहुंची फरियादी की बिगड़ी तबीयत
जनता दरबार में पानीपत के समालखा से पहुंचे प्रदीप की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रदीप को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में प्रदीप को हृदय संबंधी दिक्कत बताई है।
इन मामलों में एसआईटी गठित
यमुनानगर से आए फरियादी ने बताया कि पुलिस ने मारपीट मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की और उसकी एफआईआर भी दर्ज नहीं की जा रही। मामले में मंत्री विज ने अंबाला रेंज के एडीजीपी को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर पुलिस भूमिका की भी जांच के निर्देश दिए। कुरुक्षेत्र के ईस्माइलाबाद से आए फरियादी ने मंत्री विज को बताया कि वह हाईवे में ढाबा चलाता है और कुछ दिन पूर्व पंजाब के तरनतारन से आए लोगों ने ढाबे पर खाना खाया और हजारों का बिल नहीं चुकाया। इस मामले में पुलिस को शिकायत देने पर कार्रवाई नहीं हुई। गृह मंत्री ने मामले में एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।
करनाल के एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण
करनाल से आई एक महिला ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि वह समाजसेवी है। पिछले दिनों दुर्गा शक्ति पुलिस (पीसीआर) द्वारा उसे बेवजह आश्रम से उठाकर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मामले में गृहमंत्री ने जिले के एसपी का स्पष्टीकरण मांगते हुए डीएसपी स्तर के अधिकारी से मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्रह्मचार्य रामानंद ने कैंसर अस्पताल एक दिए एक लाख
जनता दरबार के दौरान जगाधरी से आए ब्रह्मचार्य रामानंद ने एक लाख रुपये की राशि का चैक कैंसर अस्पताल अंबाला छावनी में देने बारे गृहमंत्री को सौंपा। पीएमओ को बुलवाकर उनके सुपुर्द चैक किया और ब्रहमचार्य रामानंद द्वारा किए गये इस कार्य के लिए उसकी सराहना की।

गृहमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी। - फोटो : Ambala

लोगों की समस्याएं सुनते गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : Ambala

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें