फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गृहमंत्री विज ने आशा कर्मियों को दिया मांगों के समाधान का आश्वासन, यूनियन पदाधिकारियों ने की मुलाकात

Thu, 31 Aug 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)

सार

आश्वासन दिया है कि स्वास्थ्य विभाग के नियमित कर्मचारियों की और आशा वर्कर की मांगों पर उच्च अधिकारियों के साथ जल्द वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
आशा वर्कर यूनियन पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई दिनों से आशा वर्कर हड़ताल पर चल रही हैं। बुधवार को आशा वर्कर यूनियन पदाधिकारियों ने मांगों पर वार्ता के लिए गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात की। यूनियन ने बताया कि मंत्री अनिल विज ने मांगों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। यूनियन पदाधिकारियों ने विज को बताया कि आठ अगस्त से प्रदेश भर में आशा वर्कर्स की हड़ताल जारी है।
विज्ञापन



वर्ष 2018 से आशा वर्कर्स के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कार्य तीन गुना बढ़ा दिए गए हैं और महंगाई दोगुनी बढ़ गई है। कोरोना महामारी में आशा वर्कर्स ने प्रदेश की जनता की सेवा अपनी जान जोखिम में डालकर की। लगातार बढ़ते काम के दबाव, बढ़ती महंगाई और सरकार की अनदेखी से परेशान होकर मजबूरीवश प्रदेश की 20 हजार आशा वर्कर्स को हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा।

स्वास्थ्य मंत्री ने आशा वर्कर यूनियन के डेलिगेशन को आश्वासन दिया है कि स्वास्थ्य विभाग के नियमित कर्मचारियों की और आशा वर्कर की मांगों पर उच्च अधिकारियों के साथ जल्द वार्ता की जाएगी और मांगों का उचित समाधान किया जाएगा। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त को विधानसभा पर प्रदर्शन करने जा रही यमुनानगर जिले की आशा वर्कर्स को पुलिस ने रोका।
विज्ञापन


आशाओं के बैग चेक करते हुए पानी की बोतल ले ली गई। इसके चलते यमुनानगर की आशा पारुल की रास्ते में ही तबीयत बिगड़ गई और मंगलवार देर शाम उनकी मौत हो गई। यूनियन मांग करती है कि वर्कर के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। आशा वर्कर यूनियन हरियाणा राज्य कमेटी के निर्णय के अनुसार 11 सितंबर तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।

इन पदाधिकारियों में आशा वर्कर यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता, उप प्रधान प्रवेश, कमलेश, सचिव मीरा, सुधा, सुदेश, नीलम और अंबाला जिला की सचिव सरबजीत, कोषाध्यक्ष बलजिंद्र कौर शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें