फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: जनता दरबार में एक्शन मोड में आए गृहमंत्री अनिल विज, चरखी दादरी और झज्जर के एसपी को दिए निर्देश

Sat, 14 Jan 2023 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला

सार

सुबह से ही कड़ाके की सर्दी में सैकड़ों लोग अपनी फरियाद लेकर विभिन्न जिलों से जनता दरबार में आए हैं। लोगों की शिकायतें सुन गृहमंत्री अनिल विज ने झज्जर, चरखी दादरी और अन्य जिलों के एसपी को फोन कर शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज ने लगाया जनता दरबार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को जनता दरबार लगाया। दरबार में आते ही गृहमंत्री विज एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने कई मामलों में सम्बंधित जिलों के एसपी को फोन लगाकर नसीहत दी। झज्जर, चरखी दादरी और अन्य जिलों के एसपी को फोन कर शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सुबह से ही कड़ाके की सर्दी में सैकड़ों लोग अपनी फरियाद लेकर विभिन्न जिलों से जनता दरबार में आए हैं। 
विज्ञापन


चरखी दादरी में थाना बाढड़ा में एक महिला के पेट पर आरोपियों ने लात मार दी थी। इस घटना में महिला का बच्चा गिर गया। इस मामले में पूर्व में गृहमंत्री के आदेश पर एसआईटी गठित की गई। इस एसआईटी में उसी महिला पुलिस अधिकारी को शामिल कर दिया जो पहले कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसको लेकर गृहमंत्री ने चरखी दादरी एसपी को फोन लगवाया और कहा कि जिसके खिलाफ शिकायत है उसे कैसे एसआईटी में शामिल कर दिया। इस अधिकारी को कहीं दूर भेजो। हमें लोगों को इंसाफ देना है। तत्काल एक्शन लें। 

महिला अपराध में ढिलाई क्यों
झज्जर की महिला थाने में पूर्व में एक मामले में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना को लेकर पीड़ित परिवार भटक रहा है बच्ची मेडिकल करवा चुकी है और कोर्ट में 164 के बयान भी दे चुकी है इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने झज्जर एसपी को फोन लगाया और उनसे कहा कि महिला अपराधों के मामले में ढिलाई क्यों बरती जा रही है। जब बच्ची ने कोर्ट के सामने बयान दे दिया इससे ज्यादा पुलिस को और क्या चाहिए। अपराधी को पकड़कर कोर्ट के सामने पेश करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें