फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज का जनता दरबार: गृहमंत्री का फूटा गुस्सा, डीएसपी व सिपाही को सस्पेंड करने के निर्देश

Sat, 22 Jul 2023 05:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने हर बार की तरह जनता दरबार में शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में एसआईटी गठित करने के निर्देश भी गृहमंत्री ने दिए।
विज्ञापन
जनता दरबार में शिकायत सुनते अनिल विज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों पर एक बार फिर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज तल्ख अंदाज में नजर आए। यह मौका था शनिवार को अंबाला कैंट के पीडब्लयूडी विश्राम गृह में लगे जनता दरबार का। गृहमंत्री ने जहां शिकायतों के आधार पर एक डीएसपी सहित सिपाही को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


वहीं चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारी या अधिकारी की किसी भी मामले में संलिप्तता पाई गई और उसकी शिकायत आई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, बेशक बाद में इसकी जांच होती रहे। 

इस दौरान पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में गृहमंत्री ने हरियाणा आर्म्ड पुलिस मधुबन में तैनात जवान सतीश कुमार को और सेना के पूर्व सूबेदार पर झूठे मुकदमे दर्ज करने को लेकर डीएसपी घरौंडा मनोज कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। बाकायदा संबंधित पुलिस अधीक्षक को त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा पलवल से आए व्यक्ति ने जब बेटी के साथ दुष्कर्म होने और खुदकुशी करने की जानकारी दी तो गृहमंत्री ने तुरंत एसपी को निर्देश दिए कि शाम तक हर हालात में आरोपी को गिरफ्तार करो और इसकी उन्हें जानकारी भी दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें