अंबाला कैंट थाना के अधीन आने वाली हाउसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज सहित तीन मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन एसपी अंबाला के पास लापरवाही की शिकायत लगातार पहुंच रही थी।
डीएसपी अंबाला कैंट द्वारा की गई जांच के बाद हाऊसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर चंद्रभान, सब इंस्पेक्टर अमर सिंह व मुंशी सिपाही विक्रम को एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी को लाइन में तैनात करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। बता दें कि पिछले माह ही बलकार सिंह की जगह इंस्पेक्टर चंद्रभान ने चार्ज संभाला था। बलकार के पास अब शहजादपुर सीआईए का जिम्मा है।