महावीर पार्क के तालाब में छलांग लगाकर डूब रही छात्रा को बचाने वाले होमगार्ड के जवान मांगेराम को
- फोटो : 1
अंबाला सिटी। महावीर पार्क के तालाब में डूब रही छात्रा की जान बचाने वाले होमगार्ड के दो जवान व ट्रैफिक एएसआई मंगलवार को सम्मानित हुए। यह सम्मान होमगार्ड मांगेराम, सुशील व ट्रैफिक एएसआई रामपाल को पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने दिया। बहादुर जवानों को प्रशंसा पत्र देते हुए कहा कि मुसीबत में फंसे इंसान की मदद ही सबसे बड़ी इंसानियत होती है। अग्रसेन चौक के पास महावीर पार्क में केसरी गांव से एक छात्रा साक्षी तालाब में डूब रही थी। चौक पर ही नाकाबंदी कर रहे जवान शोर सुनने के बाद युवती को बचाने के लिए पार्क में भागे। तभी मांगेराम ने जान की परवाह न करते हुए तालाब में छलांग लगा दी थी। इस बीच होमगार्ड के जवान सुशील ने अपनी पेंट उतारकर उसे रस्सी की तरह इस्तेमाल किया। साथ ही एएसआई रामपाल ने मदद की थी। तीनों के प्रयास से युवती ठीक है। संवाद