शहजादपुर में सुहासिनी को बधाई देते पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल। प्रवक्ता
शहजादपुर। कस्बे की बेटी सुहासिनी मित्तल ने यूपीएससी की परीक्षा में 413वां रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने उनके निवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। असीम गोयल ने कहा कि सुहासिनी की सफलता बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की सार्थकता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि लक्ष्य निर्धारित कर भटकाव से दूर रहने वाले छात्रों को सफलता अवश्य मिलती है। सुहासिनी के पिता संजीव मित्तल और माता प्रतिभा मित्तल ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। संवाद