फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: होमगार्ड और अड्डा इंचार्ज ने लौटाया रुपयों से भरा पर्स

विज्ञापन
महिला को पर्स लौटाते होमगार्ड के जवान रोहित। रोडवेज विभाग
विज्ञापन
अंबाला। छावनी बस अड्डे पर तैनात होमगार्ड के जवान और अड्डा इंचार्ज ने सरसावा से पटियाला अपने घर जा रही महिला कमल कौर का पर्स लौटाया। छावनी बस अड्डे के काउंटर नंबर 18 के पास पर्स गिर गया था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान रोहित की नजर जमीन पर पड़े पर्स पर पड़ी। रोहित ने तुरंत वह पर्स उठाया और बस अड्डा इंचार्ज बहादुर सिंह के पास पहुंचे। जब इंचार्ज बहादुर सिंह ने पर्स को खोलकर चेक किया, तो उसमें करीब दो हजार रुपये की नकदी और कुछ जरूरी कागजात थे। अड्डा इंचार्ज ने तुरंत बस अड्डे के लाउडस्पीकर से पर्स गुम होने की उद्घोषणा करवाई। घोषणा सुनते ही परेशान महिला घबराती हुई सीधे अड्डा इंचार्ज के पास पहुंची और अपने पर्स खोने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें