फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर में शराब बनाने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलबेड़ा (अंबाला)। सीआईए-1 की टीम ने नग्गल थाना क्षेत्र के कलावड गांव में दबिश देकर घर के भीतर शौचालय में चल रही शराब की अवैध भट्ठी का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर 16 लीटर कच्ची शराब, एक ड्रम में भरा 35 लीटर लाहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
आरोपी की पहचान बलकार सिंह उर्फ पोला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को सीआईए-1 की टीम एएसआई निर्मल सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कलावड गांव निवासी बलकार सिंह अपने घर के शौचालय में अवैध रूप से शराब तैयार कर रहा है। पुलिस ने टीम तैयार की और बताए गए मकान पर दबिश दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें