फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में धाक जमाएंगी दंगल की पिचकारी

Fri, 10 Mar 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
होली में धाक जमाएंगी दंगल की पिचकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 ली के त्योहार में कुछ दिन की शेष बचे हैं, लेकिन बाजार होली के रंग में रंग चुके हैं।  बच्चों से लेकर युवाओं ने भी होली को लेकर बाजारों में खरीदारी शुरू कर दी है। होली पर्व का मौका बुनाने के लिए बाजारों में कई तरह की आकर्षक वैरायटियां उतारी गई हैं, जो युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन


उधर, बाजारों में विभिन्न रंगों के अलावा आकर्षक पिचकारियां भी मौजूद हैं। इनमें फिल्मी दुनिया का असर देखने को मिल रहा है। होली पर्व के मौके पर खास तौर पर दंगल पिचकारी बच्चों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जोकि इस होली पर रंगों में अपनी धाक जमाने को तैयार है। फिल्म जगत के अलावा दंगल पिचकारी की होली पर काफी मांग चल रही है। बच्चों से लेकर युवा तक अमीर खान के पोस्टर वाली पिचकारी को बेहद पसंद कर रहे हैं। दुकानदार बॉबी, हरीश, भूषण का कहना है कि इन दिनों युवाओं व बच्चों में दंगल का जादू चला हुआ है।

इसी को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर दंगली पिचकारी मंगवाई गई थी। पहले तो इस पिचकारी की मांग कम थी, लेकिन जैसे ही होली करीब आ रही है तो बच्चों से लेकर युवा इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस पिचकारी की कीमत चार सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक रखी गई है और इसमें छोटी पिचकारी व वाटर टैंक तक भी मौजूद है। इसके अलावा जोली एलएलबी, पीके व अन्य फिल्मों के पोस्टर लगी पिचकारी भी पसंद की जा रही है। वहीं दंगल पिचकारी खरीदने पहुंचे युवा मुकुल, आर्यन, रोहन, शानू, आनंत का कहना है कि ये सभी से अलग हैं और ये फिल्म भी आकर्षक थी। अगर होली पर इस पिचकारी का इस्तेमाल होगा तो अलग तरह की रहेगी।
विज्ञापन


जैली कलर से होगा होली का मजा दोगुना
अक्सर होली पर युवा व बच्चे बर्तनों में पानी भरकर एक-दूसरे पर दिखाई देते हैं और होली का मजा उठाते हैं, लेकिन इस बार बाजारों में उपलब्ध कलर जैली युवाओं का काफी लुभा रहा है। इस जैली कलर की खासियत यह है कि इसका इस्तेमाल पानी में होता है और खासकर बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं। ये कलर जैसे ही पानी में डाला जाता है तो पानी रंगीन हो जाता है। उसके कुछ समय बाद ही पानी जमने सा लग जाता है और धीरे-धीरे कई आकर्षक छोटी-छोटी जैली का रूप ले लेता है। इसे अगर किसी पर फेंका जाए तो काफी आनंद मिलता है। दुकानदार अशोक के अनुसार इस कलर जैली की कीमत 40 से लेकर 60 रुपये तक रखी गई है।

होली पर रंगों के अलावा आकर्षक आइटमों की मांग
होली पर जहां बाजारों में रंगों की जमकर खरीदारी की जा रही है, वहीं युवा होली पर अलग अंदाज में दिखने के लिए कई आकर्षक आइटम भी खरीद रहे हैं। ऐसे में खासकर युवाओं को कलरफूल एंड स्टाइलिश हेयर विंग, आर्टिफिशियल मूछें व गुजराती, राजस्थानी व जयपुर टोपियां व रंगबिरंगे बैंड आदि भी शामिल हैं। इनके माध्यम से वह अलग अंदाज में अपने चाहने वालों को होली की बधाई देंगे और होली के मौके पर पूरा आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें