फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिंदी पर प्रतियोगिताओं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम और पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बिहौली प्रथम

Sun, 04 Jan 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नराकास की बैठक में सदस्य विभाग अ​धिकारियों के साथ पीआरसीसी के कार्यकारी निदेशक एमएल डहरिया। स्र
विज्ञापन
मतलौडा। पीआरसीपीसी (पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स) में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की 53वीं बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नराकास से संबंधित 40 सदस्य कार्यालयों के प्रमुख राजभाषा अधिकारी और हिंदी कार्यभार देखने वाले अधिकारी शामिल उपस्थित रहे। इसमें राजभाषा हिंदी पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट विभागों को पुरस्कृत किया, इनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम और पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बिहौली प्रथम रहा।
विज्ञापन

पीआरसीपीसी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यातिथि क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय गृहमंत्रालय राजभाषा विभाग नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक (कार्यान्वयन) कुमार पाल शर्मा रहे। क्षेत्रीय प्रमुख उत्तरी क्षेत्रीय पाइपलाइन के मुख्य महाप्रबंधक शरद अग्रवाल, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एचएस राय, उत्तरी क्षेत्रीय पाइपलाइन के महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाएं) संजय कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियन ऑयल द्वारा विकसित राजभाषा गीत के सामूहिक श्रवण से किया। सदस्य सचिव सहायक प्रबंधक (हिंदी) आशुतोष चंद्र झा ने पीआरपीसी द्वारा अर्धवार्षिक हिंदी प्रगति से संबंधित पीपीटी की प्रस्तुति दी। इसमें सदस्य कार्यालयों की ओर से राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार व प्रयोग की दिशा में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण दिया। मुख्यातिथि कुमार पाल शर्मा ने राजभाषा कार्यान्वयन को प्रभावी बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। इस अवसर पर नराकास हिंदी सूक्तियों से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया।
बैठक में नराकास की ओर से आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, इनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में आठ दिसंबर को आयोजित हिंदी निबंध लेखन व काव्य पाठ प्रतियोगिता और भारत संचार निगम लिमिटेड में 29 दिसंबर को आयोजित ऑनलाइन हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल रहीं, इसके अतिरिक्त पानीपत रिफाइनरी में अगस्त से दिसंबर 2025 तक आयोजित मासिक हिंदी प्रतियोगिताओं व हिंदी पखवाड़ा-2025 के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए, इससे कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति उत्साह एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन मिला। अर्धवार्षिक अवधि (जुलाई-दिसंबर 2025) में उत्कृष्ट हिंदी कार्यान्वयन के लिए राजभाषा शील्ड का वितरण भी किया गया। छोटे कार्यालय वर्ग में-1 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड पानीपत को प्रथम पुरस्कार, बुनकर सेवा केंद्र पानीपत को द्वितीय पुरस्कार और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) को तृतीय पुरस्कार मिला। बड़े कार्यालय वर्ग में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बिहौली समालखा को प्रथम, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नौल्था इसराना को द्वितीय और संयुक्त आयकर आयुक्त (वीयू-1(2), व गुरुग्राम स्थित पानीपत को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य प्रबंधक (कर्मचारी सेवाएं) संदीप गोयल ने सबका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

नराकास की बैठक में सदस्य विभाग अधिकारियों के साथ पीआरसीसी के कार्यकारी निदेशक एमएल डहरिया। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें