अंबाला कैंट। इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को हिंदी कविता उच्चरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छठी से दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें छात्रों ने मां, पर्यावरण, मेरा देश भारत, स्वच्छता अभियान आदि विषयों से संबधित कविताएं प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान कक्षा नौवीं व दसवीं के छात्रों ने ट्रैफिक नियमों व योग क्रियाओं के पोस्टर भी बनाए। जबकि स्कूल में एक कार्यशाला भी लगाई गई जिसमें आठवीं से बारहवीं तक के छात्रों ने भाग लिया।
उधर, हिंदी कविता उच्चारण के विजेताओं में छठी कक्षा में इशलीन ने प्रथम , अभिनव ने द्वितीय व तुषिका और मुकुल रतन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा सातवीं में श्रुति को पहला स्थान, तरनप्रीत व रिचिता को दूसरा जगतेशवर व आर्ची को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। आठवीं में रूखसार पहले , आस्था दूसरे, जश्र व गरिमा तीसरे स्थान पर रही। कक्षा नौंवी में जसपिंद्र व कशिश को प्रथम, जश्रदीप को द्वितिय व गुरांश को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। कथा दसवीं में खुशी पहले ,तनिषा दूसरे व तान्या तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर स्कूल में चेयरमैन रजनीश जैन ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। स्कूल की प्राधानाचार्या रोहिणी मीरचंदानी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी व ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।