फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डांस में हिमांशु बिष्ट प्रथम, वाणी द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में दो दिवसीय टैलेंट हंट शो रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन डांस, गायन, वादन व मोनो एक्टिंग में प्रतिभागियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

इस समारोह का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर संजय शर्मा की ओर से किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर संजय शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लें।
वहीं, आयोजन समिति की कनवीनर डॉ पूनम राजौरा ने बताया की अंतिम दिन डांस की धमाकेदार प्रस्तुतियां हुई। इसमें बीए मास कम्युनिकेशन के हिमांशु बिष्ट ने शिव तांडव से सबका दिल जीत लिया। डॉ़ राजौरा ने बताया की दो दिनों में कविता पाठ, भाषण, पेंटिंग, क्विज,गायन, वादन, मोनो एक्टिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में एक सौ से ज्यादा छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर लिटरेरी इंचार्ज डॉ़ पूजा गोयल, गायन, वादन इंचार्ज डॉ़ अंजू भारद्वाज,फाइन आर्ट प्रतियोगिताओं के इंचार्ज डॉ रणदीप, प्रोफेसर सुजाता सासन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ़ रामकुमार, प्रो़ प्रभजोत कौर, प्रो़ सरबजीत कौर, प्रो़ अंजना, प्रो़ निशा, प्रो़ रेखा, प्रोफेसर समीक्षा, प्रो़ रीटा, प्रो़ इंद्रेश व प्रोफेसर नीलम मौजूद रहे।


यह रहे विजेता
कविता पाठ में हर्षिता, खुशी गर्ग, हर्ष कुमार, भाषण में खुशी गर्ग, श्रुति, हिमांशु बिष्ट, पेंटिंग में यशिका, दिव्या, विशाल, गायन में जतिन कुमार, भारत अनेजा, अरमान जोशी, मोनो एक्टिंग में पल्लवी, सूरज प्रताप और अंकुश पाल, वादन में योगेश, जतिन कुमार और भारत अनेजा प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें