अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित बैंक स्क्वेयर के सामने ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाते हुए दमकल कर
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित बैंक स्कवेयर के सामने वीरवार शाम 6:30 बजे एक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। पहले तो मामूली आग थी। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर के तेल के संपर्क में आने के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी सूचना राहगीरों ने दमकल विभाग को दी। विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, इलाके की बिजली भी एक घंटे के लिए गुल रही। आग लगने के कारण अंबाला-जगाधरी हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालक भी सावधानी बरतकर गुजरते हुए नजर आए।