फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे किनारे ट्रांसफार्मर में लगी आग

Fri, 05 Dec 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला-जगाधरी हाईवे ​स्थित बैंक स्क्वेयर के सामने ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाते हुए दमकल कर
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित बैंक स्कवेयर के सामने वीरवार शाम 6:30 बजे एक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। पहले तो मामूली आग थी। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर के तेल के संपर्क में आने के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी सूचना राहगीरों ने दमकल विभाग को दी। विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, इलाके की बिजली भी एक घंटे के लिए गुल रही। आग लगने के कारण अंबाला-जगाधरी हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालक भी सावधानी बरतकर गुजरते हुए नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें