फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इमरजेंसी वार्ड में पहुंची ईसीजी की हाईटेक मशीन, ट्रेनिंग न होने पर उलझन में स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट का नागरिक अस्पताल इमरजेंसी ईसीजी की हाईटेक मशीन से लैस हो गया है। डिजिटल मीटर वाली इस स्क्रीन पर ईसीजी के समय हार्टबीट भी साथ के साथ दिखाई देती है। करीब दो लाख की लागत से खरीदी गई इस पोर्टेबल मशीन से राहत तो मिली है लेकिन बिना ट्रेनिंग के इस मशीन को लेकर स्टाफ भी उलझन में पड़ गया है। अलग-अलग शिफ्टों में आने वाला स्टाफ व नर्सिंग ऑफिसर भी इसको लेकर माथापच्ची कर रहे हैं। कोई भी गंभीर मरीज अस्पताल में पहुंच जाता है तो उसकी ईसीजी में उलझ रहे हैं। इस मशीन की खासियत यह है कि यह इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ मशीनें हृदय की विद्युत गतिविधि को रिकॉर्ड करती हैं। यह एक स्टैंडअलोन 12-लीड ईसीजी मशीन है। ईसीजी के दौरान भी स्क्रीन में हार्टबीट के जरिये देखा जा सकता है।
विज्ञापन



पोर्टेबल मशीन को इधर-उधर ले जाना बेहद आसान
इस मशीन की खासियत है कि यह वजन व साइज में बेहद छोटी है, जिसे बिना किसी परेशानी के कोई अकेला स्टाफ भी आसानी से इधर-उधर ले जा सकता है। अक्सर गंभीर मरीजों के आने पर इस ईसीजी की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने लंबे समय से उठ रही इस मांग को देखते हुए यह कदम उठाया है। समय-समय पर इमरजेंसी को अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन



इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ईसीजी की हाईटेक मशीन उपलब्ध करवाई गई है। अधिकतर स्टाफ को मशीन चलाने की जानकारी है।
- डॉॅ. पूजा पेंटल, पीएमओ अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें