फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तेज रफ्तार कैंटर ने लुधियाना के दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, पीजीआई में एक ने तोड़ा दम, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर जा रहे दो कांवड़ियों को दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे स्थित जंडली पुल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा शुक्रवार अलसुबह 3 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायलों को राहगीर अंबाला शहर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। वहां लुधियाना के मुल्लापुर निवासी संदीप की मौत हो गई, जबकि सुरेश उपचाराधीन है।
विज्ञापन

पड़ाव पुलिस ने सूचना मिलते ही कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मुलाजिम पीजीआई में पोस्टमार्टम व बयान दर्ज करने की प्रक्रिया के लिए रवाना हो गए। देर रात को ही उसी रास्ते पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रभावित हुए यातायात को दुरुस्त करवाया। वहीं मौके से फरार हुए कैंटर चालक की भी तलाश शुरू कर दी है। पड़ाव थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि हादसे में संदीप की मौत तो सुरेश घायल है। जांच अधिकारी पीजीआई रवाना हो गए हैं और घायल के बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
हादसे वाली जगह पर नहीं थी लाइटें, दोनों की टांगे कुचली गई

कांवड़ियों का जिस जगह पर हादसा हुआ था, वहां पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने के कारण अंधेरा पसरा हुआ था। ऐसे में वाहन चालकों के साथ-साथ कांवड़ियों के लिए भी चलना जोखिम भरा हो जाता है। यही कारण था कि हादसा इतना भीषण था कि कैंटर की चपेट में आने से दोनों कांवड़ियों की टांगे पूरी तरह से कुचली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें