फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईकोर्ट का आदेश जिला जज के यहां लगाएं नामांकन याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविंदर कौर द्वारा भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी के नामांकन को लेकर लगाई याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति दीपक मनचंदा की डबल बैंच ने इस मामले को सोमवार को सुना।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में पहले जिला जज के यहां याचिका लगाने को कहा है। ऐसे में अब चुनाव परिणाम आने के बाद वह इस मामले पर आगामी फैसला देंगे।
दरअसल नियमानुसार अगर किसी को नामांकन से जुड़ी समस्या है ताे वह पहले जिला जज के यहां चुनाव नामांकन याचिका लगा सकता है। हाईकोर्ट चुनाव आयोग के मामले में प्रक्रिया के दौरान सीधे हस्तक्षेप नहीं करता है। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाया था कि अक्षिता सैनी ने अपने परिवार से जुड़ी जानकारी छिपाई है। रिटर्निंग अफसर ने इस बात को दरकिनार किया और इसे एक क्लेरिकल त्रुटि माना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें