फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिविर में 46 मरीजों का हीमोग्लोबिन जांचा

Fri, 18 Jul 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ में एक जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 46 लोगों का हीमोग्लोबिन (एचबी) टेस्ट किया गया। एसएमओ डॉ. राकेश सैनी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में एनीमिया की पहचान और उपचार के लिए नियमित रूप से जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी एचबी जांच करवा सकें और समय रहते उचित उपचार प्राप्त कर सकें। डॉ. नितीश शर्मा ने बताया कि एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को एनीमिया से मुक्त करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें