फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्ट्रीट लाइट रिपेयर के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Tue, 18 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। नगर पालिका प्रधान रजत मलिक ने सोमवार को नगर वासियों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइट मरम्मत संबंधी शिकायतें दर्ज कराने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया। प्रधान रजत मलिक ने नगर पालिका कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य बराड़ा वासियों के जीवन को आसान बनाना है। अब खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों को नगर पालिका कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। स्ट्रीट लाइट ठीक कराने को मोबाइल नंबर 88140-88898 जारी किया है। प्रधान रजत मलिक ने बताया कि इस नंबर पर शिकायत दर्ज होते ही, नगर पालिका की संबंधित टीम को तुरंत कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा, जिससे मरम्मत कार्य में लगने वाला समय कम हो जाएगा और नगर की सडक़ें शीघ्र ही रोशन हो सकेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें