फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिना हेलमेट चालकों को रोककर वितरित किए हेलमेट

विज्ञापन
शहजादपुर में यमुनानगर हाइवे पर दोपहिया वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाते पुलिस कर्मचारी। संवा
विज्ञापन
शहजादपुर। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने और आम जनमानस को जागरूक करने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने कक्कड़ माजरा गांव के पास जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान यमुनानगर की तरफ जाने वाले राजमार्ग पर चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अंबाला के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा नजर आया। यहां पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने के बजाय उन्हें सुरक्षा कवच के तौर पर निःशुल्क हेलमेट भेंट किए।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विजय कुमार ने चालकों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए चौकाने वाले आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में से 65 प्रतिशत मौतें हेलमेट न पहनने के कारण हुईं। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि एक जीवन रक्षक कवच है। पुलिस की इस अनूठी पहल की स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें