अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक के कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
- फोटो : samvad
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 29 अप्रैल के दौरान राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है। इस दौरान मध्यम से तेज गति से धूलभरी हवा चलने तथा गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।