अंबाला सिटी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने कालका चौक से अंबाला शहर के मानव चौक की तरफ जाने वाले भारी वाहनों, विशेषकर टिप्परों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। आरटीओ सुशील कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की तरफ से इस बाबत आदेश आए थे।
ट्रैफिक पुलिस को कह दिया गया। इस फैसले का असर बसों पर नहीं पड़ेगा। यह सड़क सिटी की सबसे व्यस्ततम सड़क है। इसी पर बस स्टैंड स्थित है। ऐसे में दिनभर रोड पर जाम जैसे हालात बन जाते हैं। आरटीए सुशील कुमार ने कहा कि इस मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। भारी वाहनों के प्रवेश से न केवल शहर में जाम की स्थिति पैदा होती है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।