फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गर्मी और लू ने बढ़ाए बुखार मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बढ़ती गर्मी और लू के कारण बच्चों और बुजुर्गों में बुखार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन शहर के नागरिक अस्पताल में इस वजह से पांच से 10 मामले सिर्फ बुखार के आ रहे हैं। छोटे बच्चाें पर गर्मी का असर अधिक है।
विज्ञापन

रविवार को भी एक चार माह के मासूम को लू के कारण 104 डिग्री बुखार हो गया था। इसके बाद बच्चे को उपचार दिया। सोमवार को भी दोपहर एक बजे ट्राॅमा सेंटर में बुखार के छह मरीज आए थे। इन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया है। चिकित्सकों की सलाह है कि गर्मी के कारण लू चल रही है जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए हानिकारक हो सकती है।
ये मरीज आए सामने
कक्कड़ माजरा से आए 11 महीने के अयान के पिता ने बताया कि बेटे को बुखार है। पहले वे उसे लेकर शहजादपुर के अस्पताल में गए थे। इसके बाद वहां से उन्हें शहर नागरिक अस्पताल भेज दिया। यहां पर बच्चे को उपचार दिया। उनका बच्चा गर्मी में बाहर खेलने गया था। इसके बाद से ही उसे बुखार है। इसी प्रकार अंबाला शहर की रहने वाले चार वर्षीय कनिष्का, अंबाला शहर के हरि नगर की रहने वाली 63 वर्षीय सुनीता, तेपला निवासी 51 वर्षीय गुलजार कौर, जबो माजरा की रहने वाली मनप्रीत कौर सहित अंबाला शहर के पम्मी चौक निवासी 15 वर्षीय परमजीत सिंह भी गर्मी के कारण बुखार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

लू से बच्चों और बुजुर्गों को खतरा अधिक
डॉ. सुखप्रीत सिंह ने कहा कि लू के कारण बच्चों और बुजुर्गों को अधिक खतरा होता है। लू के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती और शरीर को ठंडा रखने के लिए पसीना नहीं आ पाता है। ऐसी स्थिति में मरीज को बुखार हो जाता है। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। बच्चों को धूप में नहीं खेलने देना चाहिए। बुखार होने पर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। नियमित पानी पीते रहना चाहिए। पानी की कमी होने पर ओआरएस का घोल पीना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें