अंबाला सिटी। मनी लॉन्डरिंग के मामले में ईडी अब चंडीगढ़ के कारोबारी अंगद सिंह मक्कड़ को एक अगस्त को पेश करेगी। एक अगस्त को ही पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार पर मनी लॉन्डरिंग के आरोप तय किए जाएंगे, जिसके बाद ईडी आगे की कार्रवाई करेगी। अवैध खनन के मामले में अंगद पर 114 करोड़ रुपये की कमाई करने का आरोप है, जिसके आधार पर ईडी ने अंगद को कई नोटिस भी जारी किए थे। मगर इसके बाद भी अंगद ने जब पूछताछ के लिए नहीं पहुंचा तो ईडी ने उसे घर से गिरफ्तार किया था। अब वर्तमान में वह अंबाला केंद्रीय कारागार में बंद है। इस मामले में अब शुक्रवार को ही पूर्व विधायक व व्यापारी अंगद सिंह मक्कड़ की परेशानियां बढ़ेगीं। अंगद के अधिवक्ताओं ने ईडी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट में आवेदन किया हुआ है। ईडी ने भी 14 दिनों के रिमांड की मांग की थी मगर जिला कोर्ट ने इसे खारिज कर अंगद को जेल भेज दिया था।