फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चेदानी खराब होने के मामला में सुनवाई

विज्ञापन
छावनी नागरिक अस्पताल में जांच के दौरान शामिल होने के लिए पहुंचे पीड़ित महिला का पति व अन्य परिज
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग स्टाफ पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

छावनी अस्पताल के पीएमओ द्वारा गठित डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को पीड़ित पक्ष के साथ-साथ संबंधित स्टाफ को बुलाकर मामले की तह तक पहुंचना चाहा। हालांकि दोनों पक्षों की बात सुनी, लेकिन इस जांच में अभी पीड़ित महिला तबीयत खराब होने के चलते शामिल नहीं हो सकी।
परिजनों से एक लिखित शिकायत दोबारा लेने के बाद अब पीड़ित महिला को बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। करीब आधे घंटे तक चली डॉक्टरों की जांच में अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इस जांच में पीड़ित महिला के पति सुरेश व उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। बता दें कि बंधु नगर निवासी सुरेश ने आरोप लगाया था कि वह प्रसव पीड़ा उठने पर पत्नी को लेकर छावनी नागरिक अस्पताल गया था लेकिन वहां पर तीन नर्सिंग ऑफिसर ने वीडियो कॉल पर डॉक्टर को लेकर जबरन पत्नी की डिलीवरी करवाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से पत्नी बाहर आई और वो उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए। जहां गर्भ में ही बेटे की मौत हो गई थी और बच्चेदानी भी फटने के कारण उसे निकालना पड़ा था। वह दोबारा बेटा नहीं पैदा कर सकता जबकि दो बेटियों के बाद बेटा हुआ था। इसको लेकर पीड़ित ने गृहमंत्री, पड़ाव थाना प्रभारी व सीएमओ अंबाला को शिकायत सौंपी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें