फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वास्थ्य विभाग रोजाना पांच हजार मरीजों में बीपी, शुगर की करेगा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एनसीडी विभाग अब लोगों में बीपी और शुगर की जांच करेगा। इस जांच के लिए विभाग विशेष अभियान चलाएगा। अभियान 21 फरवरी से लेकर 30 मार्च तक चलेगा। अभियान के तहत रोजाना शिविर लगाए जाएंगे और लोगों की जांच होगी। इस शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की बीपी व शुगर की जांच की जाएगी। इसके अलावा अन्य बीमारियों के उपचार के लिए भी उन्हें परामर्श दिया जाएगा। विभाग की टीमों को रोजाना पांच हजार मरीजों जांचने लक्ष्य मिला है। अभियान समाप्त होने तक करीब दो लाख लोगों की जांच पूरी हो सके। जिले में करीब तीन लाख लोग ऐसे हैं जो 30 वर्ष से अधिक आयु के हैं।
विज्ञापन




बीते वर्ष के मरीजों की भी होगी जांच



इस अभियान के तहत पिछले वर्ष चिन्हित किए गए लोगों की दोबारा से जांच कराई जाएगी। इसके साथ जो लोग इस साल 30 वर्ष के हुए हैं उनकी भी नए सिरे से जांच होगी। इसके लिए विभाग की ओर से प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिला अंबाला में करीब 45 हजार बीपी के मरीज और शुगर के 25 हजार मरीज ग्रस्त हैं।





तीन बार होती है जांच

एनसीडी विभाग को लक्ष्य दिया जाता है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए तीन से चार बार में अभियान चलाकर जांच के क्रम को पूरा किया जाता है। ऐसे में कई बार 10 से 12 प्रतिशत लोग अपनी जांच नहीं करवा पाते हैं। इसलिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके तहत मरीजों की दोबारा स्क्रीनिंग भी होगी।
विज्ञापन






बिगड़ती जीवन शैली बन रहा कारण



चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों लोग अपनी जीवन शैली में सुधार नहीं करते। इसलिए बीपी और शुगर की बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। धीरे- धीरे ये बीमारियां अन्य गंभीर रोगों का कारण बन जाती हैं। इसलिए समय पर जांच करवाकर मरीज इन पर नियंत्रण कर सकता है।
विज्ञापन






निर्देशों के अनुसार शुक्रवार से विशेष जांच अभियान शुरू हो जाएगा। जिसमें 30 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की जांच होगी।

डॉ नीलम कुश्वाह, डिप्टी सीएमओ एनसीडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें