फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया और मंकीपॉक्स पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मलेरिया और मंकीपॉक्स के देश में आए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड है। कोरोना के बाद मंकीपॉक्स एक नया वायरस है जो विदेशियों में पाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी, सीएचसी से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक को अलर्ट किया है। साथ ही आदेश जारी किए हैं कि अगर स्किन से जुड़ी कोई समस्या आती तो उसके बारे में तुरंत प्रभाव से विभाग को सूचित करें। जिलेवासियों के लिए राहत भरी बात यह है कि अभी तक जिले में मलेरिया व मंकीपॉक्स का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एहतियात के तौर पर वेटरनी डॉक्टरों को सलाह दी गई है और विदेशों से आने वालेे लोगों पर नजर रखें। इसके बाद विभाग की ओर से डेंगू पर प्रहार के लिए भी तैयारी शुरू कर दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की माने तो आने वाले एक माह के अंदर टीमों का गठन किया जाएगा जो घर-घर जाकर लारवा की जांच करेगी। जहां डेंगू का लारवा मिलेगा उसको नोटिस भी जारी किया जाएगा।
उधर, छावनी स्थित वशिष्ठ नगर में पीलिया के करीब तीन मरीज एक्टिव होने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। हालांकि, यह मरीज पहले ही उपचार ले चुके हैं। नए मरीज न आए इसको लेकर भी स्वास्थ्य कर्मियों ने इलाके में डोर टू डोर अभियान चलाया। घर-घर लोगों के स्वास्थ्य की जांच के बाद इलाके में लगे ट्यूबवेल की जांच भी की गई कि पीने का पानी स्वच्छ है कि नहीं।
विज्ञापन

पिछले साल बढ़ गए थे डेंगू के मरीज
पिछले साल डेंगू ने जिले भर में कहर बरपाया था। जिले में रिकॉर्ड 600 से अधिक डेंगू के मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा बीमार होने वाले मरीजों की संख्या इससे कई गुणा था। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस बार डेंगू पर प्रहार के लिए अलग से योजना तैयार कर रहा है। इसको लेकर ही विभाग की ओर से अगले माह दोबारा से लारवा जांच के लिए टीम का गठन किया जाएगा।
मंकीपॉक्स को लेकर सभी को अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा अभी मलेरिया से बचाव के लिए काम किया जा रहा है और अगले माह डेंगू से बचाव के लिए टीमें गठित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें