अंबाला सिटी। जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर वीरवार संपन्न हुआ। नागरिक अस्पताल से लैब टेक्नीशियन ऑफिसर अर्चना ने छात्रों और शिक्षकों की एचबी (हीमोग्लोबिन) व शुगर की जांच की। उन्होंने संतुलित व पौष्टिक आहार लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने रेड क्रॉस की गतिविधियों एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सैनी ने शिविर में उपस्थित सभी रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद किया। संवाद