अंबाला। दिव्यांगजनों के लिए निरामय स्कीम के तहत हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने बताया कि इस स्कीम के तहत सामान्य कैटेगरी के लिए 500 रुपये स्वास्थ्य बीमा फीस तथा उससे अगले साल 250 रुपये स्वास्थ्य बीमा फीस तथा शेष बीसी/एससी श्रेणी के लिए 250 रुपये स्वास्थ्य बीमा फीस तथा उससे अगले साल 50 रुपये फीस लगेगी। इस स्कीम के तहत एक लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी कवर होता है, इसके तहत स्वास्थ्य से संबंधित कुछ भी उपचार करवा सकते हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाते की कॉपी आवश्यक है। संवाद