मुलाना में अवैध निर्माण को गिराती जिला योजनाकार की टीम। प्रवक्ता
बराड़ा। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने शुक्रवार को अर्बन एरिया बराड़ा के गांव बुडियों, मुलाना तथा गांव पत्ती भगेडू में लगभग 40 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही 13 अवैध कॉलोनियों में तोड़-फोड़ की। कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनियों में बनी हुई कच्ची सड़कों के जाल तथा लगभग 60 निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।
मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कौशिक, क्षेत्रान्वेषक रविंद्र, एसएचओ इन्फोर्समेंट सहित स्थानीय पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिला नगर योजनाकार ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग पूरी पड़ताल के बाद ही प्लॉट या मकान खरीदें। अन्यथा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।