फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत और पीएचडी विभाग आमने-सामने

Fri, 11 Oct 2013 11:26 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में ट्यूबवेलों से क्लोरीन गायब होने के मामले में जनस्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर ही चेकिंग करता है, जबकि चेकिंग के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शामिल नहीं किया जाता। क्लोरीन को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग सतर्क है।

गौरतलब है कि 30 सितंबर और 8 अक्तूबर को जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से वाटर सैंपलिंग के दौरान की गई चेकिंग में पाया गया था कि 56 में से 44 सैंपल ऐसे थे, जिनमें क्लोरीन की मात्रा नहीं थी। इसी को लेकर कैंट सिविल अस्पताल से जनस्वास्थ्य विभाग को लेटर भी भेजा गया, जिसमें इस स्थिति के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


उधर, जनस्वास्थ्य विभाग ने इस सैंपलिंग और चेकिंग पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग का कहना है कि क्लोरीन की मात्रा पूरी रखी जाती है, जबकि ऐसा नहीं हो सकता कि ट्यूबवेल के पानी में क्लोरीन की मात्रा न हो।
विज्ञापन


विभाग ने साफ कहा कि आपरेटरों को साफ निर्देश हैं कि वे क्लोरीन की मात्रा का पूरा ध्यान रखें। स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई करता, जबकि उनके विभाग के अधिकारी को शामिल नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें