स्वास्थ्य विभाग ने अपने नागरिक अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन का रुतबा बढ़ा दिया है। अब लैब टेक्नीशियन 8 साल की सर्विस के बाद टैक्नीशियन आफिसर बन जाएगा। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है जिसके जारी होते ही स्वास्थ्य कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग से पैसा मिलता था लेकिन रुतबा अब बढ़ा है। हेल्थ डिपार्टमेंट हरियाणा की ओर से अधिसूचना जारी कर इस संबंध में सभी पीएमओ और सीएमओ को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट में 33 साल पहले भर्ती हुए लैब टैक्नीशियन राजकुमार से जब बातचीत की गई है तो उन्होंने बताया कि उनके विभाग ने उनको यह बहुत बड़ी सौगात दी है कम से कम अब लैब टैक्नीशियन महज टैक्नीशियन नहीं रहेगा बल्कि आठ साल के बाद वह टैक्नीशियन ऑफिसर बन जाएंगे। इसके 16 साल के बाद वह सीनियर लैब टैक्नीशियन और 24 साल की सर्विस के बाद वह चीफ टैक्नीशियन बन जाएंगे। इसके अलावा सीनियर और जूनियर का भी विभाग को पता चला जाएगा। इससे लैब के अंदर एकरुपता आएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले भर्ती होने वाला लैब टैक्नीशियन जब रिटायर्ड होता था तो उसे दो साल पहले ही सीनियर के पद मिलता था। उस पद पर ही उसे रिटायरमेंट दे दी जाती थी। अब आठ साल के बाद ही उसे रुतबा मिलना शुरू हो जाएगा।
सरकार का बढ़िया फैसला
टैक्नीशियन आफिसर बने देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह बहुत ही सराहनीय कदम है। इसीलिए जल्द ही इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया जाएगा। हमनें मंत्री के सामने अपनी यह मांग भी रखी थी जो पूरी हो गई है।
रुतबा बढ़ेेगा
स्वास्थ्य विभाग में 33 साल से कार्यरत एवं चीफ टैक्नीशियन बने राजकुमार ने बताया कि सरकार हमें पैसा दे रही थी लेकिन अब रुतबा मिला है यह कर्मचारियों के सम्मान की बात है। इससे युवाओं में भी इस रुतबे के लिए क्रेज बढ़ेगा।